Monday , January 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / पत्नी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंका, तलाश में जुटी पुलिस

पत्नी की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंका, तलाश में जुटी पुलिस

Dummy

नोएडा : नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले दो दिन से अपने घर से लापता थी। पुलिस ने जब उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के छतंगा गांव में रहने वाले सरवन की शादी उषा से हुई थी। उन्होंने बताया कि उषा दो मार्च से घर से लापता थी। इस बाबत महिला के ससुराल वालों ने सोमवार को जेवर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, जबकि महिला के मायके वालों ने सरवन पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह से पुलिस और गोताखोर यमुना नदी में शव की तलाश में जुटे हैं। अब तक शव बरामद नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)