Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलिया : बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीया एक युवती से पांच साल तक कथित बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुबहर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ युवक शादी का झांसा देकर पिछले पांच साल से बलात्कार कर रहा था और बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया।इतना ही नहीं युवती को अपशब्द बोले व जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में युवती की तहरीर पर युवक के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)