Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / पति पर हमला करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पति पर हमला करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में पराये मर्द के साथ बातचीत करने पर टोकने के कारण एक महिला ने नववर्ष की रात अपने पति पर सोने के दौरान कथित रूप से हमला किया और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में अगस्त शाह एक जनवरी की रात को जब काम से घर पर लौटे तब उन्होंने पत्नी रेखा देवी को किसी अन्य युवक के साथ ‘‘प्रेम भरी बातें” करते हुए देखा। अगस्त शाह ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह नाराज हो गयी और रात के समय जब अगस्त शाह सो गए तो उसने चाकू से उनके गुप्तांग पर वार किया। उन्होंने बताया कि अगस्त शाह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने रेखा देवी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)