Tuesday , April 28 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश / ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, छह की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश / ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, छह की मौत, 10 घायल

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को कुचल दिया, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि यह घटना रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर जावरा-लेबड़ फोरलेन पर सातरुंडा चौराहे पर हुआ। रतलाम के जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि इनके अलावा हादसे में कम से कम 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से आठ की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक हादसे के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने बताया कि कुछ क्षत-विक्षत शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)