
आम सभा, भोपाल। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रेड क्रॉस सोसाइटी एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के समस्त विभागों के कई विद्यार्थियों विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता देते हुए रक्तदान किया जिसमें पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी जैकी गुप्ता, हिमांशु सिंह, प्रेम, विशाखा सिंह, हेमा गुप्ता, शुभांगी कुमारी, आदित्य व अन्य विद्यार्थियों ने भी रक्तदान किया।

Dainik Aam Sabha