Monday , March 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रदेश में 226 नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू की जायेंगी – मंत्री डॉ. चौधरी

प्रदेश में 226 नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू की जायेंगी – मंत्री डॉ. चौधरी

– स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रदेश अग्रणी राज्यों में

– आत्म-निर्भर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर केन्द्रित कार्यक्रम का किया शुभारंभ

आम सभा, भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि इस वर्ष प्रदेश में 226 नई स्वास्थ्य संस्थाएँ शुरू की जायेंगी। ऐसे ग्रामीण क्षेत्र, जहाँ अभी स्वास्थ्य संस्थाएँ नहीं हैं, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य संस्था शुरू की जायेगी। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और सिविल अस्पताल शामिल रहेंगे। मंत्री डॉ. चौधरी सोमवार को आत्म-निर्भर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर्स पर केन्द्रित कार्यक्रम के उद्घाटन-सत्र को संबोधित कर रहे थे। आत्म-निर्भर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स मध्यप्रदेश स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ कर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का संकल्प और आदर्श हेल्थ एण्ड वेलनेस पद्धति के विमोचन कार्यक्रम को टाटा ट्रस्ट की सहयोगी संस्था कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवली हुड इनिशिएटिव्स द्वारा आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)