Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / मकान की दीवार गिरने से दो बहनों की मौत

मध्य प्रदेश / मकान की दीवार गिरने से दो बहनों की मौत

भिंड : जिले में बारिश के दौरान बृहस्पतिवार तड़के एक मकान की दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आर. बी. प्रजापति ने बताया कि यह घटना रौन थाना क्षेत्र के मोरखी गांव में हुई। मृतकों की पहचान अनामिका (11) और उसकी बहन अंजलि (5) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘दीवार गिरने के वक्त दोनों अपने कमरे में सो रही थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और नगर निगम कर्मियों ने मलबे से उनके शव निकाले। उनके परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।” प्रजापति ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें यूट्यूब पर देखें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)