Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बच्ची के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बच्ची के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

कुशनीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक इलाके में 22 वर्ष के एक व्यक्ति को डेढ़ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के एक इलाके के निवासी रवि राय (22) अक्सर पड़ोस की डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ खेलता था और सोमवार शाम करीब सात बजे जब बच्ची उसके घर के बरामदे में खेल रही थी तब, वह उसके पास आया और उसे बहाने से अपने घर की तरफ ले गया। पुलिस ने बताया कि दो घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिजन बेचैन हो गए और उन्होंने उस व्यक्ति के घर जाकर उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन बच्ची वहां नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है और पुलिस ने लड़की को खेत से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आर के सिंह ने बताया, “हमें जानकारी मिली कि 22 वर्षीय एक व्यक्ति एक बच्ची को चॉकलेट और खिलौने खरीदने के बहाने ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)