Thursday , March 19 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / गोरखपुर मंडल के महराजगंज जिले में लड़की की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर मंडल के महराजगंज जिले में लड़की की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर : गोरखपुर मंडल के महराजगंज जिले में प्रणय निवेदन ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने अपने दोस्त की मदद से 17 वर्षीय एक लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि घुघली थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अन्नू सिंह नामक व्यक्ति अपने ही गांव की निवासी 17 वर्षीय एक लड़की से एकतरफा इश्क करता था। उन्होंने बताया कि लड़की इस रिश्ते के लिए कतई तैयार नहीं थी।

उन्होंने बताया कि सिंह पहले से ही शादीशुदा था, मगर आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी अपने मायके में रहती थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को लड़की जब कंप्यूटर कोचिंग जा रही थी तभी रास्ते में अन्नू सिंह और उसके मित्र विवेक ने उसे रोक लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सिंह ने एक बार फिर उससे अपने प्यार का इजहार किया लेकिन लड़की ने पुनः मना कर दिया, जिससे नाराज होकर दोनों ने धारदार हथियार से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)