Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / एआईबीईयू की अगस्त क्रांति के जागरूकता अभियान में ब्लॉक -1 डब्लूटीएम एवं फेब्रिकेशन विभाग के कर्मचारियों पूर्ण सहयोग को संकल्पित

एआईबीईयू की अगस्त क्रांति के जागरूकता अभियान में ब्लॉक -1 डब्लूटीएम एवं फेब्रिकेशन विभाग के कर्मचारियों पूर्ण सहयोग को संकल्पित

आम सभा, भोपाल। ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन द्वारा अगस्त क्रांति के जागरूकता अभियान में ब्लॉक -1 डब्लूटीएम एवं फेब्रिकेशन विभाग के देवतुल्य कर्मचारियों ने अपने हक के लिए यूनियन के संघर्षों को शानदार बताया और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाला एक मात्र यूनियन ऐबू की विभिन्न चरणों के अगस्त क्रांति को सम्पूर्ण क्रांति की संज्ञा दी। साथ ही सभी चरणों के आंदोलन की पूर्ण समर्थन का संकल्प लिया। क्रांति के ज्वलंत मुद्दों में कोरोना की आड़ में बंद किए उत्पादन की जीवन रेखा रिवॉर्ड स्कीम (इंसेंटिव, इंसेलरी, टी3), दो वर्ष का एसआईपी एवं पीपीपी, अनुकम्पा नियुक्ति एवं सब्सिडी में एक बीएचईएल एक पॉलिसी इत्यादि मुद्दों को प्रमुख रूप से सामिल है।

अलग-अलग चरणों मे होने वाले आंदोलन की शुरुआत सोमवार 8 अगस्त 2022 से काली पट्टी बांधने एवं हस्ताक्षर अभियान से हुई थी जो लगातार जारी है अब जागरूकता अभियान के उपरांत हस्ताक्षर किए हुए ज्ञापन को जी.एम. एच.आर एवं कार्यपालक निदेशक को और दिल्ली जा कर डायरेक्टर एच. आर. एवं सी.एम. डी. महोदय को कर्मचारियों की भावनाओं से अवगत कराया जायेगा साथ ही साथ जे.सी.एम. के सभी सेंट्रल लीडर को बैठक सीघ्र कराने हेतु भी ज्ञापन सौपा जाएगा तथा अन्य सभी यूनियन को जगाकर कर्मचारियों की हक की लड़ाई में एकजुटता दिखाने की आग्रह किया। इन चरणों के आंदोलन के उपरांत भी प्रबंधन नही जागा और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नही होता है तो जायज मुद्दों के समाधान हेतु कारखाने में टूल डाउन एवं हड़ताल किया जाएगा।

यूनियन के महासचिव राम नारायण गिरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अगस्त क्रांति के जागरूकता अभियान में शुक्रवार को करीब 260 कर्मचारी सामिल हुए। अभियान टीम में यूनियन अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, विशाल वाणी, राजमल वैरागी, राहुल वर्मा, वी चंद्र शेखर, नारायण पाटिल, शमशुल हक एवं कार्यकर्तागण मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)