Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने विजयासन देवी मंडल के सदस्यों के साथ किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने विजयासन देवी मंडल के सदस्यों के साथ किया पौधारोपण

– पीपल, नीम और हरसिंगार के पौधे लगाए

आम सभा, भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रतिदिन पौधा लगाने के अपने संकल्प के साथ ही वृक्षारोपण में सामुदायिक सहभागिता को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री चैहान नेे गुरूवार को स्मार्ट सिटी पार्क में नीम, पीपल और हरसिंगार के पौधे लगाये। मुख्यमंत्री श्री चैहान के साथ तीन वर्षीय बालक अमरेंद्र सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौधारोपण किया। बालक अमरेंद्र सिंह के परिवार के विष्णु शंकर सिंह तथा प्रशांत सिंह भी पौधरोपण में शामिल हुए। इसी क्रम में योग के प्रचार-प्रसार और वृक्षारोपण के लिए सक्रिय श्री योग पर्यावरण युवा सेवा समिति के सोनम दीक्षित ने भी अपने जन्मदिवस पर पौधा लगाया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर, स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ अंकित अस्थाना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विजयासन देवी मंडल की सुश्री रेखा शर्मा, सुश्री अर्चना शर्मा, सुश्री पूजा सोनी, सुश्री नेहा जैन और डाॅ.सुप्रिया गौतम पौधरोपण में शामिल हुई। विजयासन देवी मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है। संस्था द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु निःशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था के सदस्यों द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण किया जाता है जिससे की जन समूह वृक्षारोपण का महत्व समझे। संस्था द्वारा आशीर्वाद वृद्धजन सेवा केन्द्र के माध्यम से वृद्धजन हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)