Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / विविध / मध्य प्रदेश / कोरोना बूस्टर डोज के लिए 21 जुलाई से प्रदेश में आरंभ होगा विशेष अभियान

मध्य प्रदेश / कोरोना बूस्टर डोज के लिए 21 जुलाई से प्रदेश में आरंभ होगा विशेष अभियान

आम सभा, भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे- मातरम गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक से पहले अनौपचारिक चर्चा में जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों को बूस्टर डोज लगाने के लिए 21 जुलाई से 30 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। प्रदेशवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने 21 जुलाई से 25 सितंबर के मध्य विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़े अवश्य हैं, परंतु यह चिंताजनक स्थिति में नहीं है। कोरोना संक्रमण से प्रभावित व्यक्ति घर पर ही उपचार से स्वस्थ हो रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)