Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / मोबाइल शॉप से मोबाइल चुराने वाली आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल / मोबाइल शॉप से मोबाइल चुराने वाली आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित कामवार मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से मोबाइल समेत अन्य सामान चुराने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पांच मोबाइल जब्त किए गए हैं। बरामद हुए मोबाइल की कीमत करीब एक लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र सेन ग्राम छापरी में रहते हैं और कामवार मार्केट रातीबड़ में राधिका इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने से इलेक्ट्रिक आयटम और मोबाइल की दुकान चलाते हैं। 16 मई की रात करीब 11 बजे वह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह पहुंचे तो दुकान में हुई चोरी का पता चला। शटर उठाकर भीतर घुसे चोर वीवो कंपनी के 5 और ओप्पो कंपनी के 2 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पवन भिलाला पुत्र गणपत भिलाला (21) निवासी ग्राम सेमरी थाना रातीबड़ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वीवो और ओप्पो कंपनी के पांच एंड्रायड फोन जब्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)