Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / देवरिया / नदी में स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

देवरिया / नदी में स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

देवरिया : जिले के लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास छोटी गंडक नदी में बुधवार को स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लार थाने के प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव निवासी आकाश गोंड (17) और सागर गुप्ता (15) बुधवार दोपहर दोस्तों के साथ स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और दोनों डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)