Friday , July 3 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सक्षम श्रमिक शिविर में दो दिवसीय प्रशिक्षण के साथ ई श्रम कार्ड का वितरण

सक्षम श्रमिक शिविर में दो दिवसीय प्रशिक्षण के साथ ई श्रम कार्ड का वितरण

आम सभा, भोपाल : दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा “सक्षम श्रमिक शिविर” का आयोजन मिल्खा योग केंद्र में किया गया जिसमे असंगठित क्षेत्र के 100 से ज्यादा श्रमिकों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विरजेश उपाध्याय, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, दतोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने उपस्थित श्रमिकों को भारत सरकार की श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाओ का लाभ लेने के प्रोत्साहित किया साथ ही बेहतर जीवन की गुणवता के प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा एवं श्रमिकों को आय वृद्धि हेतु शासकीय योजनाओं के बेहतर उपयोग से अपने स्किल को सुधार करने पर बल दिया. इस अवसर पर बोर्ड द्वारा असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड का वितरण माननीय मुख्य अतिथि द्वारा किया गया.

“सक्षम श्रमिक् शिविर” में श्रमिकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनके ई-श्रम कार्ड का पंजीयन एवं पूर्व में पंजीकृत श्रमिकों का पंजीयन पत्र वितरण, रोजगार कार्यालय में पंजीयन एवं स्किल डेवलपमेंट की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी.

इस अवसर पर रमेश मडावी, आंचलिक निदेशक (मध्य), पृथ्वीराज सिन्हा, शिक्षा अधिकारी, डॉ. सुधीर वाडीवा शिक्षा अधिकारी एवं अतुल नायक एवं नरहरे मानव उत्थान समिति के संरक्षक रणधीर पटेल, हरेन्द्र परमार, नरेन्द्र खुबानी, पंकज वाणी एवं भारतीय मजदूर संघ से रामनंदन सिंह, मेहर चंद, संजय साह, धर्मेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम के आयोजन में कार्यक्रम में नरहरे मानव उत्थान समिति एवं भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)