Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / 38 साल के देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

भोपाल / 38 साल के देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में 38 साल के देवर द्वारा 55 साल की भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी देवर ने पहली बार दिसंबर 2021 में अपनी भाभी से दुष्कर्म किया था। उस समय भाभी सामाजिक लोकलज्जा के कारण चुपचाप रही, लेकिन आरोपी देवर ने मंगलवार को फिर एक बार भाभी के साथ गलत हरकत की तो उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 55 साल की महिला इलाके में रहती हैं। उसके पति दिव्यांग है और चल फिर नहीं सकते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि 38 साल का उसका देवर इलाके में ही रहता है और प्राइवेट काम करता है। उसकी पत्नी उसकी हरकतों की वजह से उसे छोड़कर जा चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि गत दिसंबर 2021 में उसके देवर ने पहली बार उसे धमकाते हुए शारीरिक संबंध बनाए थे। देवर की धमकी से डरकर और सामाजिक लोकलज्जा के कारण उसने घटना की शिकायत परिजन और पुलिस से नहीं की। इधर देवर भी काम करने बाहर चला गया था। मंगलवार दोपहर पीड़िता मार्केट गई हुई थी। इस दौरान उसे आरोपी देवर एक बार फिर मिल गया। इस बार भी वह पीड़िता को धमकाते हुए अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजन को दी और अपने बेटे के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)