Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / नशे का ट्यूब नहीं देने पर परिचित पर छुरी से जानलेवा हमला

भोपाल / नशे का ट्यूब नहीं देने पर परिचित पर छुरी से जानलेवा हमला

भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर एक नशेड़ी ने अपने ही परिचित से मारपीट करते हुए उसके पेट में छुरी से हमला कर दिया। पेट में छुरी लगने से युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 31 साल का सुंदर सिंह भदौरिया मूलत: भिंड का रहने वाला है। बीते कुछ वर्षों से वह भोपाल रेलवे स्टेशन के 6 नंबर प्लेटफार्म के बाहर फुटपाथ पर रह रहा है। वह भीख मांगकर गुजारा करता है। फुटपाथ पर ही उसके पास में आरोपी रवि भी रहता है। बीती रात करीब सवा आठ बजे फुटपाथ पर खाना बंट रहा था। दोनों ने वहीं खाना लिया और खाने लगे। खाने के बाद में आरोपी रवि ने सुंदर से रुमाल में भरकर सालूशन देने को कहा। पीड़ित ने इनकार कर दिया। जिससे नाराज आरोपी उसे गालियां देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और हाथापाई होने लगी। इसी बीच आरोपी रवि ने अपने पास में रखी छुरी से सुंदर पर हमला कर दिया। उसके पेट में छुरी लगने से हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)