Friday , July 3 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश के देवरिया में महिला ने बेटे-बहू के साथ मिलकर दो किशोरों की हत्या की, जानिए क्यों

उत्तर प्रदेश के देवरिया में महिला ने बेटे-बहू के साथ मिलकर दो किशोरों की हत्या की, जानिए क्यों

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला ने अपने बेटे और बहू के साथ मिलकर कर दो किशोरों की कथित रूप से हत्या दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस ने इस संबंध में दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत ने बताया कि गौरी बाजार थाना अंतर्गत देवतहा चितई गांव के निवासी श्रीनिवास दुबई में नौकरी करते हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं।

पहली पत्नी कुसुम देवी से एक बेटा राजू और बहू अर्चना देवी है। वहीं, दूसरी पत्नी मनसा देवी के दो बेटे अजय (करीब 18) तथा अभिषेक (करीब 15) थे। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के अनुसार बुधवार की सुबह करीब पांच बजे मनसा देवी अपने दोनों पुत्रों अजय और अभिषेक को चारपाई पर सोते हुए छोड़कर शौच के लिए खेत गई थी और जब वह वापस आई तो उसने अपने दोनों बेटों को बिस्तर पर मृत पड़े हुए देखा। क्षेत्राधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या की घटना को कुसुम, उसके बेटे राजू और बहू अर्चना ने अंजाम दिया है, तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने यह भी कहा कि घटना स्थल से चाकू और तेजधार हथियार बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)