Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / उत्तर प्रदेश में दहेज के लिए महिला की हत्या, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में दहेज के लिए महिला की हत्या, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के जनसठ क्षेत्र के सलारपुर गांव में दहेज के लिए महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला के भाई राशिद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है,जिसमें उसने कहा है कि उसकी बहन शबाना (28) की हत्या पति शौकीन और ससुराल वालों ने कर दी और उसका शव कमरे में फंदे से लटका दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। राशिद ने आरोप लगाया कि शौकीन और उनके परिवार की दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पाने के कारण उसकी बहन की हत्या कर दी गयी । पुलिस ने बताया कि राशिद की शिकायत पर शौकीन, उसके पिता साबिर और मां समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)