Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / होनार बेटियों ने मानवता की मिसाल अपनाते हुए समाज को एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की

होनार बेटियों ने मानवता की मिसाल अपनाते हुए समाज को एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की

आम सभा, भोपाल : भोपाल में गिल परिवार की होनार बेटियों ने मानवता की मिसाल अपनाते हुए समाज को एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की है आवारा एवं देसी कुत्तों की देखभाल करना और उनको भोजन उपलब्ध कराना. श्रीमती लता गिल, मनप्रीत गिल, सोनिया गिल, निहारिका बलानी, अनिल एव अशोक ने जून 2020 में कोरोना काल बेजुबान आवारा कुत्तों की देखभाल करना और उनको भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया टीम के सभी सदस्यों ने ठाना कि हम लोग मिलकर बेजुबानओ की देखभाल कर सकते हैं और इसी की शुरुआत फिर उन्होंने की। लगभग 300 ग्राम का डब्बा भोजन का पैक करवाया और आवारा कुत्तों को भोजन प्रदाय किया।

भेल क्षेत्र के कल्पना नगर, गणेश मंदिर पिपलानी, भेल स्पोर्ट्स क्लब, भेल सीनियर क्लब, भेल गेस्ट हाऊस ,थाना गोविंदपुरा एव भेल दशहरा मैदान प्रतिदिन कुत्तों की संख्या के अनुसार खाना बांटा लगभग 97 कुत्ते सुबह व 25 शाम को खाना बांटा गया खाने में रोज अलग-अलग प्रकार से चावल पेडिगिरी, चिकन मिक्स एव डॉग्स बिस्किट खिलाया गय सुबह 7.30 से 9.30 बजे शाम 7.30 बजे तक गिल परिवार की बेटियों ने हमेशा सेवा भाव से ही हर कार्य को किया है उन्होंने नसबंदी भी करवाई उन आवारा कुत्तों की 97 में से 95 कुत्तों की नसबन्दी ताकि आबादी न बढ़े एव सभी का हर 6 महीने में वेक्सिनेशन एव बीमार कुत्तों का इलाज मैं करवाया।

सेवा भाव का गिल परिवार की बेटियों द्वारा यह कार्य जून 2020 से अभी तक जारी है। लॉक डाउन का समय और कोरोना के सी भयानक बीमारी में इस महान कार्य करने पर हर समाज हर पुलिसकर्मी का भी पूरा सहयोग मिला इन बेटियों को इन्होंने यह ठाना था कि कोई भी आवारा और देसी कुत्ता और ना भूख से तड़पे.. आज भी यह बेटियां हमेशा रोज अपने समय पर निकलती हैं और आवारा कुत्तों को भोजन खिलाते हैं.. मनप्रीत गिल एव सोनिया गिल ने बताया कि हमारे माता-पिता ने हमें हमेशा से ही यही शिक्षा दी है कि हमेशा दूसरों की मदद करना है किसी को भी, भूखा देखो तो उसको भोजन कराओ उसकी मदद करो मानव जीवन का यही एक उद्देश्य की मदद के लिए हमेशा आगे हाथ बढ़ाओ भोपाल में इन बेटियों की काफी प्रशंसा होती है इनका यह नेक काम इनके संस्कार और इनके भविष्य को हमेशा उज्जवल करेगी जिससे सदैव इनको मन की खुशी मिलती रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)