Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / हनुमानगंज थाना क्षेत्र में सांची बूथ का ताला तोड़कर 580 लीटर दूध चुराया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र में सांची बूथ का ताला तोड़कर 580 लीटर दूध चुराया

भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित समानांतर रोड पर एक सांची बूथ का ताला तोड़कर चोर अंदर रखा 580 लीटर दूध चोरी कर ले गए। घटना गत 17 अप्रैल की बताई गई है। बूथ संचालक ने अपने स्तर पर मामले की पड़ताल की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पवन लुधवानी (34) शीतल नगर डीआईजी बंगला गौतम नगर में रहते हैं। वह समानांतर रोड स्थित पान मंडी के पास सांची बूथ चलाते हैं। उनके यहां रोजाना रात के समय डिपो से दूध की सप्लाई होती, जिसके लिए बूथ के ताले की चाबियां उन्होंने सांची डिपो के ड्रायवरों को दे रखी हैं। गत 17 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे पवन बूथ पर पहुंचे तो ताला खुला मिला और अंदर दूध नहीं था। उन्होंने ठेकेदार और ड्रायवर से संपर्क किया तो पता चला कि रात करीब डेढ़ बजे 58 कैरेट (580 लीटर) दूध सप्लाई किया गया था और बूथ पर ताला भी लगाया गया था। उसके बाद पवन अपने स्तर पर ड्रायवरों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता लगाते रहे, लेकिन जब दूध के बारे में कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)