Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आईईएस यूनिवरसिटी में तीन दिवसीय इंफोरिया “Inforia” टेक फेस्ट का आयोजन

आईईएस यूनिवरसिटी में तीन दिवसीय इंफोरिया “Inforia” टेक फेस्ट का आयोजन

आम सभा, भोपाल। आईईएस यूनिवरसिटी एवं आईईएस कॉलेज ऑफ टेक्नालजी के छात्रो द्वारा तीन दिवसीय इंफोरिया टेक-फेस्ट 2022 का आयोजन आईईएस कैम्पस मे किया गया। तीन दिवसीय इंफोरिया टेक-फेस्ट में छात्रो के लिए टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जिसमें आईईएस सहित भोपाल के कई यूनिवरसिटी एवं इंजीन्यरिंग कॉलेज के छात्रो ने हिस्सा लिए एवं अपने जौहर दिखाये। तीन दिवसीय इंफोरिया का शुभारभ डॉ सुनीता सिंह, प्रो चान्सेलर, आईईएस यूनिवरसिटी द्वारा दीप प्रजावलन कर किया तदुपरान्त इंजीन्यरिंग के छात्रो द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई।

इंफोरिया टेक फेस्ट 2022 में छात्रो के लिए डिबगिंग, रोबो वार, साइन्स प्रोजेक्ट, ब्रेन स्ट्रोम (क्विज़ कॉम्पिटिशन), बी प्लान, 5 मिनट टॉक, माइम एक्ट, नुक्कड नाटक, फोटोग्राफी, फ़ेस पेंटिंग, मिनट टू विन इट आदि प्रतियोगिता के साथ सोलो एवं ग्रुप डांस, सिंगिंग एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आईईएस यूनिवरसिटी द्वारा आयोजित इंफोरिया टेक फेस्ट में छात्रो के समूह ने अपने यूनिवरसिटी एवं कॉलेजो के प्रदर्शन को चीयर अप करते हुये धूम मस्ती के साथ इवैंट में हिस्सा लिया वही आईईएस कॉलेज के छात्रो द्वारा कई फिल्मी सॉन्ग पर शानदार प्रस्तुति दी एवं उपसतिथ सभी दर्शकगण का मन मोह लिया।

तीन दिवसीय इंफोरिया टेक फेस्ट 2022 के समापन पर सभी प्रतियोगिताओ के विजेता प्रतिभागियो को जिनमे क्विज में दिव्य कुमारी एंड ग्रुप रोबो वार अंकित कुमार सिंह एंड ग्रुप आदि को आईईएस यूनिवरसिटी द्वारा ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)