Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,388 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,388 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

भोपाल : मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,388 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,30,261 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में तीन लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,703 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 144 और भोपाल में 283 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 12,993 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 3,088 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,06,565 लोग मात दे चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को 37,471 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,26,55,662 खुराक दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)