Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना छोला मंदिर पुलिस ने किया गया मोटरसाईकिल चोर को गिरफ्तार

थाना छोला मंदिर पुलिस ने किया गया मोटरसाईकिल चोर को गिरफ्तार

– मोटरसाईकिल चुराकर बैचने की फिराक में था वाहन चोर

आम सभा, भोपाल : 07 फ़रवरी 2022 को फरियादी प्रदीप धानक पिता सदाराम धानक उम्र 27 साल नि0 म0न0 06 रतन कालोनी न्यू जेल रोड करोद भोपाल ने रिपोर्ट किया कि रात 9/00 बजे की भानपुर ब्रिज के नीचे रोड किनारे से स्पेंडर प्लस मो0सा0 क्र0 MP 04 QQ 4033 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया उक्त घटना की रिपोर्ट पर थाना छोलामंदिर में अपराध क्रमांक 59/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना छोला मंदिर पुलिस व्दारा प्रकरण में चोरी गई मोटरसाईकिल और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही थी मुखविर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में है, मौके पर जाकर पुलिस व्दारा चोरी गई मोटरसाईकिल के साथ राजकरन पिता ललक सिंह ठाकुर निवासी राम व्दार के पास अयोध्यानगर तथा करन सिह पिता अमर सिंह उम्र 19 साल निवासी राम व्दार के पास अयोध्यानगर भोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होने उक्त मो.सा. चोरी करना स्वीकार किया गया बाद आरोपीगणों से मो.सा. स्पेलंडर प्लस एम पी 04 क्यू क्यू 4033 को कीमती 50 हजार रूपये जप्त कर आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मोर्य, प्रआर दीपक खण्डेलवाल प्रआर शिवेन्द्र सिंह आर जितेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)