Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म

भोपाल / गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म

भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद आरोपी उसका दैहिक शोषण कर रहा था। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शादी की बात से मुकर गया। पुलिस के अनुसार अशोका गार्डन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती बी-फार्मा की छात्रा है। वर्ष 2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती कस्तूरबा नगर निवासी से हुई थी। पीड़िता ने पुलिस ने बताया कि लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद दिसंबर 2019 में नमित ने उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। वहां अकेला पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसने जल्द ही शादी करने की बात कही। उसके बाद से वह लगातार उसका दैहिक शोषण कर रहा था। गत दिनों युवती ने नमित पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने थाने जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)