Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / अब दो दिन बाद फिर बढ़ेगी हल्की ठंड

मध्य प्रदेश / अब दो दिन बाद फिर बढ़ेगी हल्की ठंड

भोपाल : तापमान बढ़ने के कारण शहर को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तापमान में भले ही इजाफा हो गया हो, लेकिन 2 दिन बाद फिर थोड़ी ठंड बढ़ सकती है। रात में पारा 10 दिन बाद 10 डिग्री पार पहुंचा। दिन के तापमान में 0.6 डिग्री का इजाफा हुआ।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दिन का तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। दिन में तेज धूप भी निकली। इस कारण दोपहर होने से पहले तापमान में करीब 11 डिग्री का इजाफा हो गया था। रात का तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद यह सामान्य से सिर्फ 1 डिग्री ही ज्यादा रहा। अनुमान है कि 48 घंटे बाद रात के तापमान में 2 या 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। साहा के मुताबिक हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर पश्चिमी हो गया है। अभी तक उत्तरी हवा आने के कारण तापमान नहीं बढ़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)