Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आज गुरुवार को शहर के कई इलाकों में 4 से 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

आज गुरुवार को शहर के कई इलाकों में 4 से 5 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अमले द्वारा गुरुवार को कोलार और नए व पुराने शहर में कुछ फीडर पर मेंटेनेंस किया जाएगा। इस वजह से इन से जुड़े इलाकों में 4 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं होगी। बिजली कंपनी ने इसके लिए बुधवार को शटडाउन शेड्यूल जारी किया। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक- कोलार के प्रियंका नगर फीडर से जुड़े धोली खदान, प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैद्य एच सेक्टर, मधुवन सिटी कॉलोनी में बिजली कटौती रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक जाटखेड़ी, 16 एकड़ एरिया, बाग मुगालिया, नीलम पार्क, लिली टॉकीज के आसपास और जहांगीराबाद एरिया में कटौती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)