भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित कलेक्टोरेट के सामने लाल बस ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था, वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस और चालक का पता लगा रही है। महिला क्षेत्र में करोंद में रहती थी। टक्कर लगने से उमा को गंभीर चोट आई थी। उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, वहां देर रात उनकी मौत हो गई।