Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रिटायर्डकर्मी ने फांसी लगा ली

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रिटायर्डकर्मी ने फांसी लगा ली

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित गांव खेजड़ा बरामद में मंगलवार शाम नर्मदा भवन से रिटायर्डकर्मी ने पेड़ पर फांसी लगा ली। वे मंगलवार शाम घर से निकले थे और नई रस्सी खरीदने के बाद सड़क किनारे बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। उनकी लाश लटकी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने लाश बरामद कर पीएम के लिए भेज दी है। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने परिवार के लिए लिखा है कि मेरे मरने के बाद किसे कितना रुपए देना है। इसके अलावा एक लाइन में उन्होंने यह भी लिखी है कि वह प्रताड़ित है, लेकिन किससे प्रताड़ित है यह वह सुसाइड नोट में लिख नहीं सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)