Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल के कुछ इलाकों में आज 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल के कुछ इलाकों में आज 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अमले द्वारा बुधवार को बैरागढ़ इलाके के सीटीओ फीडर पर और नए शहर में पंचशील नगर इलाके में मेंटेनेंस किया जाएगा। बिजली लाइन बिछाने संबंधी काम भी किया जाएगा। इस वजह से इन फीडर से जुड़े इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक- पंचशील नगर, राहुल नगर, परिवार होम्स, कुम्हार मोहल्ला, आइस फैक्ट्री के आसपास, फॉर्च्यून गार्डन, भैसाखेड़ी, नई बस्ती, एवरग्रीन गार्डन के आसपास के क्षेत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)