Friday , May 1 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / बलात्कार के मामले में मिसरोद पुलिस ने इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल / बलात्कार के मामले में मिसरोद पुलिस ने इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल। फरियादिया ने दिलीप गुर्जर द्वारा बलात्कार करने एवं रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट मिस्टर थाने में दर्ज कराई, जिस पर थाना मिसरोद पुलिस ने आरोपी दिलीप गुर्जर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/22 धारा 376,506 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण के आरोपी दिलीप गुर्जर की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी मिसरोद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा फरार इनामी आरोपी दिलीप गुर्जर को आज दिनांक 31 जनवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया।

महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी मिसरोद उनि. रासबिहारी शर्मा, उनि अर्चना तिवारी, कार्या. उनि लवेश कुमार, प्र. आर. कोदर सिंह, आर. पवन त्रिपाठी, महिला आर. आरजू दुबे, आर. चालक संदीप पंडोले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)