Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ग्वालियर पुलिस ने मोबाइल चोर पकड़ा

ग्वालियर पुलिस ने मोबाइल चोर पकड़ा

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित साँघी के निर्देशानुसार चोरों व नकबजनों के विरूद्ध जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान जनकगंज थाना पुलिस ने एक मोबाइल चोर को पकड़ा है।

थाना जनकगंज क्षेत्र में 29 जनवरी की दरमियानी रात को फरियादी आकाश रजक ने सूचना दी की वह अपने भाई के साथ रात्रि 08 बजे समाधिया कॉलोनी से जीवाजीगंज की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में तारागंज पुल पर से पीछे से आकर कोई पल्सर मोटर साइकिल सवार लुटेरा मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया है। जिस पर से थाना घाटीगांव में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ग्‍वालियर शहर-पश्चिम श्री सतेन्‍द्र सिंह तोमर एवं नगर पुलिस अधीक्षक लष्कर आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थानाप्रभारी जनकगंज निरीक्षक श्री संतोष यादव के नेतृत्‍व में थाना टीम ने मुखबिर कीसूचना के आधार पर कार्यवाही कर नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही पल्‍सर मोटरसाईकिल भी पुलिस ने जब्‍त की है। पकडे़ गये लुटेरे से ग्वालियर जिले में हुई अन्य चोरी एवं लूट की घटनाओं के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)