भोपाल। 23 जनवरी पराक्रम दिवस मां भारती के सच्चे वीर सपूत, महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वी जयंती बिहार सांस्कृतिक परिषद भेल भोपाल द्वारा गर्मजोशी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महासचिव सतेन्द्र कुमार सहित सभी पदाधिकारीगण नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन कर मुख्य वक्ता अनिल विश्वकर्मा, प्राचार्य शासकीय उच्च विद्यालय एवं सुरुचि कुमार, शेक्सपियर, सीताराम साह, हरिशंकर प्रसाद, संजय साह, संजीव कुमार, रंजीत शर्मा, अमित शर्मा, मनोज पाठक, संतोष यादव ने अपने विचार व्यक्त किये तथा उनके आदर्शों पर चलते हुए देश को शिक्षित, संगठित एवं मजबूत बनाये रखने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने हेतु संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने नेताजी के जीवनी पर प्रकास डालते हुए उन्हें दूरदर्शी, कुशल संगठक एवं क्रांतिकारी नेता के रूप में बताया। देश के समस्त पंथ, सम्प्रदाय, धर्म एवं जातियों को एक करते हुए आजाद हिंद फौज की स्थापन को विस्तार से बताते हुए उनका मुख्य नारा तुम मुझे खून दो मै तुझे आजादी दूंगा को स्मरण किया। कार्यक्रम के अंत मे माँ सरस्वती की आरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात शुभम पाठक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भेल कर्मीयों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया