Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब तस्करों पर करवाई करते हुए, एक आरोपी को किया गिरफतार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब तस्करों पर करवाई करते हुए, एक आरोपी को किया गिरफतार

– आरोपी स्व्फिट कार से लेकर आ रहे थे अबैध शराब।
– दीबान गंज से सस्ती शराब लाकर लाभ कमाने के लिये लेकर आये थे अबैध शराब।
– आरोपी के कब्जे से 171 लीटर अवैध देशी मदिरा कीमती 90000/- रूपये की जप्त।
– प्रकरण में एक अन्य आरोपी गोपाली पिता मांगीलाल फरार है।
– आरोपी थाना अशोकागार्डन भोपाल की गुण्डा लिस्ट मेेें है।

आम सभा, भोपाल : थाना क्राइम ब्रांच भोपाल टीम मायनर एक्ट व संपत्ति संबंधी अपराधियों की पतारसी हेतु थाना से रवाना हुए थे। दौराने भ्रमण मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुइ्र्र कि सफेद रंग की स्विफ्ट डियाजर कार क्र.एम पी 04 सी सी 9300 जिसमे शराब भरी है, जो मित्तल शादी हाल के पास दामखेडा में किसी को देने आ रहे है।

विश्वसनीय मुखबिर होने से सूचना से वरिष्ठ अधिकारीगणों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्राइम ब्रांच की टीम मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना होकर मित्तल शादी हाल के पास दामखेडा पहुचकर देखा मुखबिर द्धारा बताये नंबर की कार क्र.एम पी 04 सी सी 9300 मित्तल शादी हाल के सामने आती दिखी जिसे घेराबंदी कर रोका गया।

उक्त कार में दो व्यक्ति बैठे दिखे ड्रायबर सीट के बगल बाला व्यक्ति मौका देखकर भाग गया, कार चालक को पकड़ा जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक रावत उर्फ मन्टू पिता शंकर लाल रावत उम्र 43 साल निवासी म.न.112 इन्द्रप्रस्थ कालोनी अशोका गार्डन भोपाल का बताया कार की तलासी ली तो कार की डिग्गी मे देशी शराब की 19 शीलबंद खाकी रंग की पेटियाँ 950 क्वाटर कुल 171 लीटर कुल कीमती करीबन 90,000/- अवैध रूप से मिलने पर आरोपी से अवैध शराब रखने के संबंध में वैध लायसेंस पूछा तो उसके द्वारा नही होना बताया गया।

आरोपी से उक्त अबैध शराब एवं कार क्रण्एम पी 04 सी सी 9300 स्फिव्ट डिजायर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपियों के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफतार आरोपी की जानकारी:-

1- दीपक रावत उर्फ मन्टू पिता शंकर लाल रावत उम्र 43 साल निवासी म.न.112 इन्द्रप्रस्थ कालोनी अशोका गार्डन भोपाल।

आपराधिक रिकार्ड :-

1 अशोकागार्डन 94/08 294,323,506 भादवि
2 अशोकागार्डन 198/11 436,452 भादवि
3 अशोकागार्डन 34/13 294,323,506 भादवि
4 अशोकागार्डन 458/13 25 आम्र्स एक्ट
5 अशोकागार्डन 306/16 25,27 आम्र्स एक्ट
6 मण्डीदीप 343/17 34 (2) आबकारी एक्ट
7 अशोकागार्डन 127/18 34 (1) आबकारी एक्ट
8 अशोकागार्डन 436/18 341,294,323,506 भादवि
9 अशोकागार्डन 522/18 34 आबकारी एक्ट
10 अशोकागार्डन 59/19 34 (1) आबकारी एक्ट
11 स्टेशन बजरिया 265/19 34 (2) आबकारी एक्ट
12 स्टेशन बजरिया 545/19 34 (2) आबकारी एक्ट
13 अशोकागार्डन 554/21 34 (1) आबकारी एक्ट
14 क्राइम ब्रांच 11/22 34 (2) आबकारी एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)