Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ग्वालियर पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी की 09 बैटरियों सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी की 09 बैटरियों सहित किया गिरफ्तार

आम सभा, ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा अपराधों, नकबजनी, चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की पतारसी एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर- पष्चिम सतेन्द्र तोमर, नगर पुलिस अधीक्षक इंदरगंज श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में कम्‍पू थाना पुलिस ने चोरी की 9 बैटरियों के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

20 जनवरी को थाना प्रभारी कम्पू रामनरेष यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पानी की टंकी के पास खजांची बाबा की दरगाह गुढा गुडी का नाका कम्पू के पास दो लङके चोरी की बैटरियाँ बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी कम्पू एवं टीम ने घेराबंदी कर दो लोगों को धरदबोचा। पकड़े गये व्‍यक्तियों के पास से 09 बैटरियॉं कुल कीमत एक लाख रूपये की मिली। जिसे विधिवत जप्त किया गया। बैटरियों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त बैटरियाँ बेला की बाबडी क्षेत्र से चार पहिया वाहनों से चोरी करना स्‍वीकार किया। गिरफ्तार दोनों चोरों के खिलाफ थाना कम्पू में प्रकरण पंजीबद्ध कर अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)