Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / मासूम से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया, दुष्कर्म का मामला दर्ज

भोपाल / मासूम से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया, दुष्कर्म का मामला दर्ज

भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पड़ोसी द्वारा पांच साल की मासूम से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। वहां उसके साथ अश्लील हरकत की। मासूम को उसने बीस रुपए का नोट भी दिया था। उसे अनुमान था कि रुपए देने के बाद मासूम घर पर किसी से कुछ नहीं कहेंगी। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची मासूम ने घटना की जानकारी परिजन को दी और परिजन ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत कर दी। पुलिस ने उक्त मामले में बलात्कार, पास्को और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)