Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / थाना निशातपुरा के जिला बदर बदमाश को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

भोपाल / थाना निशातपुरा के जिला बदर बदमाश को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : 20 जनवरी 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना निशातपुरा का जिलाबदर कपिल पाल जो अन्नपूर्णा ढाबा के पास भानपुर ब्रिज पर खड़ा है जो कोई अपराध करने की फिराक में है, मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसपर थाना क्राईम ब्रांच की गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर जिलाबदर बदमाश कपिल पाल पिता सुखनंदन पाल उम्र 25 साल निवासी मकान नम्बर 04 राधा कृष्ण कालोनी करोंद थाना निशातपुरा भोपाल को न्यायालय जिला दण्डाधिकारी महोदय भोपाल के आदेश क्रमांक /245/जिम/जि.ब./2021 धारा 5(क) (ख) म.प्र. रा.सु.अधि. 1990 दिनांक 21/12/2021 के उल्लंघन करने पर आरोपी कपिल पाल को गिरफ्तार कर थाना लाकर अपराध क्रमांक 10/2022 धारा 14 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)