Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / टीलाजमालपुरा पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचकर करीब 5 किलोग्राम गांजा व एक्टिवा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

टीलाजमालपुरा पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचकर करीब 5 किलोग्राम गांजा व एक्टिवा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मादक पदार्थो की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत टीला पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 18/01/2022 को थाना टीलाजमालपुरा को मुखबिर द्रारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक्टिवा वाहन से अवैध मादक पदार्थ लेकर शहर मे निकले है जो बैरसिया बस स्टेण्ड के पास किसी व्यक्ति को सप्लाई करेंगे।

सूचना तस्दीक पर उनि.गब्बर सिंह के साथ विशेष टीम को सूचना सत्यापन पर रवाना किया जो उक्त टीम में शामिल स्टाफ द्वारा गांजा तस्करो को मय वाहन के अभिरक्षा में लेकर टीम द्रारा सफलता पूर्वक कार्यवाही को अंजाम दिया गया मुखबिर द्रारा बताये गये हुलिये के आधार पर उक्त दो व्यक्ति व वाहन की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से लगभग 4 किलो 900 ग्राम गांजा कुल कीमती 80,000/- रूपये का बरामद किया गया व विधिवत कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 17/2022 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उपायुक्त जोन – 03 महोदय द्वारा उक्त सराहनीय कार्य के लिये टीम को 5000/- रूपये ईनाम देने की घोषणा की गई है।

गिरफ्तार आरोपी –

1. दीपक जाटव पिता राम सिह जाटव उम्र 22 साल नि. बस स्टाफा के पास झुग्गी अर्जुन नगर थाना अयोध्यानगर भोपाल

2. अजय सिह तोमर पिता कमल सिह तोमर उम्र 19 सा नि. मलटी EWS अयोध्या नगर थाना के पीछे थाना अयोध्यानगर भोपाल

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी टीला आर.एस.रैगर,कार्य.उनि.गब्बर सिंह,कार्य.सउनि.अविनाश दुबे, कार्य.प्र.आर.1448 मुजफ्फर अली,आर.3476 गौतम सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)