Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / आठ वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

मध्य प्रदेश / आठ वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आठ वर्षीय बच्ची से उसके पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना तेंदुआ पुलिस थाने इलाके एक गांव में शुक्रवार को हुई। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को दी। तेंदुआ पुलिस थाना प्रभारी अंकित उपाध्याय ने बताया, ‘‘14 जनवरी को जब यह घटना हुई, उस वक्त उसके परिजन उसे घर छोड़कर पास ही लगे संक्रांति मेले में गए थे। जब वे वापस घर आए तो बच्ची घर से गायब मिली। परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरु की।” उन्होंने कहा कि इसी बीच 15 जनवरी को शाम के समय पड़ोसी उत्तम नारायण (35) की दादी जब कूप से गेहूं निकाल रही थी तो कूप में उसे मासूम की लाश पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि तब पता चला कि उत्तम ने इस बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर भेद खुलने के डर से उसकी गला दबा कर हत्या करके शव को गेहूं के कूप में छुपा दिया। उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने बच्ची का शव बरामद करके बलात्कार और हत्या के आरोपी उत्तम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसको गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)