
भोपाल। बैरागढ़ पुलिस ने दशहरा मैदान के पास से बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पिस्टल और कारतू के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर बैरागढ़ दशहरा मैदान से संतोष खटीक निवासी फाटक रोड बैरागढ़ को हिरासत में लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर पर उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला। रिकार्ड खंगलाने पर पता चला कि आरोपी थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। उसके खिलाफ हत्या, बलवा, मारपीट, चोरी, जुआ, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत कुल 25 प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।
Dainik Aam Sabha