Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / शातिर महिला ठग पुलिस की गिरफ्त में, मिसरोद पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल / शातिर महिला ठग पुलिस की गिरफ्त में, मिसरोद पुलिस की बड़ी सफलता

• नकली सोना को असली सोना बताकर बेंचकर धोखाधड़ी करने वाले अंर्तराजीय गिरोह का किया पर्दाफाश

आम सभा, भोपाल : थाना मिसरोद मे दिनांक 23/12/2021 को फरियादी राजधर प्रजापति निवासी नवजीवन कॉलोनी छोला मंदिर भोपाल भोपाल ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोना बताकर नकली सोना देकर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में रिपोर्ट किया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मिसरोद मे अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

धोखाधड़ी की घटना का अनुसंधान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आरोपीगणों की तलाश पतारसी के लगातार प्रयास किये गये एवं आरोपियों की तलाश पतारसी के दौरान घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म अवलोकन एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग से आरोपीगणों की पहचान हुई जिसमे वारदात को अंजाम देने वाली महाराष्ट्र निवासी एक संदिग्ध महिला के संबंध मे पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि वारदात में शामिल संदिग्ध महिला झुग्गी बस्ती गांधीनगर भोपाल में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरने की सूचना पर थाना प्रभारी मिसरोद रासबिहारी शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रवाना किया जहां पर संदिग्ध महिला से पूछताछ किया जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया एवं घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

वारदात का तरीका – आरोपीगणों द्वारा खुद को फरियादी से मेहनत मजदूरी करना एवं में खुदाई के दौरान जमीन से सोना चांदी के जेवरात मिलना तथा पैसों की जरूरत होने से उक्त जेवरात को बेंचने के लिये फरियादी को विश्वास मे लेने के लिये पहले कुछ असली सोने चांदी के जेवरात देकर बाद मे धोखाधड़ी से नकली सोने चांदी के जेवरात देकर मोटी रकम ऐंठ कर आरोपीगण गायब हो जाते हैं।आरोपीगणो की पृष्ठभूमि और आपराधिक रिकॉर्ड- आरोपीगण मूलतः छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र व गुजरात प्रान्त के निवासी हैं तथा दीगर प्रांतों में जाकर मजदूरी करने का बहाना बनाकर झुग्गी बस्तियों मे रहकर मौका तलाश कर लोगो के साथ धोखाधड़ी कर नकली सोना देकर पैसें ऐंठने का काम करते हैं ।

अनुसंधान मे महत्वपूर्ण भूमिका- थाना प्रभारी मिसरोद उनि रासबिहारी शर्मा, उनि अर्चना तिवारी, उनि लवेश मालवीय उनि) भरत प्रजापति (सायवर सैल), सउनि मान सिंह चौहान, प्र. आर. दीपक मालवीय, आर. पवन त्रिपाठी, आर, सुभाष पटेल, आर. मुकेश पटेल, आर. अतुल, आर. रविशंकर पवार आर. लेखराज सिंह, महिला आर. आरजू दुबे, महिला आर. महिमा गिनारे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)