Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / कोरोना को लेकर बैठक मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रमुख निर्देश

मध्य प्रदेश / कोरोना को लेकर बैठक मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रमुख निर्देश

– कक्षा एक से 12वीं तक के सरकारी, प्रायवेट स्कूल 15 जनवरी से 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।

– राज्य में किसी तरह के मेले नहीं लगेंगे।

– सब रैलियाँ और सभाएँ प्रतिबंधित रहेंगी।

– हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत से कम की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम हो सकेंगे।

– सभी मनोरंजन के कार्यक्रम में अधिकतम 250 व्यक्ति रहेंगे।

– बड़ी सभाएँ और आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे।

– सभी प्रकार की खेल गतिविधियाँ स्टेडियम की 50 प्रतिशत से खिलाड़ी रहेंगे।

– प्री बोर्ड परीक्षाएँ जो 20 जनवरी से थीं, इन्हें टेक होम एग्जाम के रूप में किया जाएगा।

– नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

– अंत्येष्टि आदि में हिस्सा लेने के लिए 50 लोगों की ही सीमा रहेगी।

– कहीं भी बाजार बंद नहीं होंगे। आर्थिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी।

– सामाजिक दूरी बनाए रखें। सभी लोग फेस मॉस्क का उपयोग करें। सार्वजनिक स्थान पर इसका उपयोग अनिवार्य है। फेस मॉस्क का उपयोग न करने पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)