Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना हनुमानगंज पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए दो वाहन किया बरामद

थाना हनुमानगंज पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए दो वाहन किया बरामद

आम सभा भोपाल : पुलिस आयुक्त भोपाल मकरन्द देउस्कर, अति. पुलिस आयुक्त भोपाल सचिन अतुलकर एवं पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधो मे नियंत्रण रखते हुए अपहृत मशरूका की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।

प्राप्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल रामसनेही मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर थाना हनुमानगंज जिला भोपाल द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज संकलित किए गए एवं फुटेज के आधार पर पूर्व संदेहियो से पूछताछ कर आरोपी अमन कुशवाह पिता स्व. भगवान सिंह कुशवाह उम्र 20 साल निवासी म.नं. 25 पठार वाली गली घोडानक्काश भोपाल को पकड़ा गया व चोरी गये वाहनों के संबंध में सघनता से पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपी ने थाना हनुमानगंज के अप.क्र. 23/22 धारा 379 भादवि मे हमीदिया रोड से चोरी गया एक्टिवा वाहन MP/04/SS/8052 तथा अप.क्र. 8/22 धारा 379 भादवि मे चोरी गई मो.सा. टी.व्ही.एस. स्पोर्ट्स एम.पी.04 क्यू.बी. 4801 चोरी करना स्वीकार किया है आरोपी अमन कुशवाह की निशादेही मे उक्त चोरी गये वाहन बरामद किये गये है।

उक्त घटनायो मे चोरी गये वाहनो की बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी के नेतृत्व वाली टीम द्वारा थाना क्षेत्र व थाना क्षेत्र से लगी सीमा वाले दीगर थाना क्षेत्र में लगे लगभग 50 कैमरे देखे गये व फुटेज के आधार पर गत 05 वर्ष के सम्पत्ति संबंधी अपराधियो से पूछताछ पर आरोपी की पहचान स्थापित की गई है।

भूमिका वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, सउनि सतेन्द्र चौबे, – सउनि दीवान सिंह, प्र. आर.409 बृजेश निगम, प्र. आर. 1392 गोपाल सिंह राजपूत, आर. 1414 चिदानंद नायक की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)