Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / गोविंदपुरा के अंतर्गत बरखेड़ा पठानी में एक खंडहर मकान में कपड़ों में लिपटा नवजात बच्चे मिला

भोपाल / गोविंदपुरा के अंतर्गत बरखेड़ा पठानी में एक खंडहर मकान में कपड़ों में लिपटा नवजात बच्चे मिला

आम सभा, भोपाल। गोविंदपुरा के अंतर्गत बरखेड़ा पठानी में श्याम नगर में एक खंडहर मकान में कपड़ों में लिपटा नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुन कर स्थानीय निवासी द्वारा डायल-112/100 को कॉल किया गया। जिसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 07-01-2022 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर भोपाल जिले के डायल-100 वाहन क्र. 03 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात प्रधान आरक्षक संतोष गौतम और पायलेट सुरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुँच कर नवजात बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल उपचार हेतु जय प्रकाश जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया, जहाँ नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने तुरंत उपचार उपलब्ध करा कर नया जीवनदान दिया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है। डायल-100 सेवा द्वारा प्रदर्शित संवेदनशीलता और परिश्रम ने सचमुच नाम डायल-100 सेवा के नाम की सार्थकता सिद्ध कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)