Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के द्वितीय चरण का ज्ञापन आज दिया गया

भोपाल / मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के द्वितीय चरण का ज्ञापन आज दिया गया

आम सभा, भोपाल : म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर द्वितीय चरण के आन्दोलन के तहत 24 जुलाई आज अपनी न्यायोचित मांगो को लेकर पूरे प्रदेश में समस्त जिला मुख्यालयों में माननीय मंत्री सांसद एवं विधायक गणों को ज्ञापन सौंपा गया. इसी क्रम में आज भोपाल जिले में प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया को एवं वित्त मंत्री को ज्ञापन दिया गया.

अरविंद भदौरिया ने मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री से आज चर्चा कर मांगों के निराकरण के लिए पहल करेंगे मोर्चा के प्रतिनिधियों ने माननीय मंत्री जी को अवगत कराया कि प्रदेश का कर्मचारी जगत अपनी प्रमुख तीन मांगों को लेकर आंदोलनरत एवं कर्मचारी अपनी मांगों के प्रति दृढ़ संकल्पित है और कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है प्रदेश का कर्मचारी चाहता है कि जिस तरीके से करोना महामारी में कर्मचारी जगत ने अपनी पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा की है.

सरकार भी उसी निष्ठा के साथ कर्मचारियों की मांगों पर उचित पहल कर निर्णय लें मंत्री से आग्रह किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर मांगों का निराकरण करावे प्रदेश सरकार में संवाद हीनता की जो स्थिति बनी हुई कर्मचारी जगत नाराज है प्रदेश के कर्मचारियों ने 29 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय तो लिया ही है कर्मचारी जगत अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए भी तैयार है अतः मध्य प्रदेश सरकार मांगों का निराकरण जल्द से जल्द करें.

प्रमुख मांग

1- 1 जुलाई  2020 एवं 1 जुलाई 2021 की वेतन वृद्धि का लाभ  तत्काल दिया जावे.

2- 5 % महंगाई  भत्ता जो राज्य सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया था उसका भुगतान कर्मचारियो एवं पेंशनरों को किया जावे.

3- कर्मचारियों अधिकारिओ की पदोन्नति  अति शीघ्र प्रारम्भ कि जावे

दूसरे चरण के ज्ञापन कार्यक्रम में निम्न अधिकारी कर्मचारी संघठन शामिल रहें

राजपत्रित अधिकारी संघ  ,म.प्र.तृतीय वर्ग शा.कर्मचारी संघ ,म.प्रलघु वेतन कर्मचारी संघ, म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस , म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ, म.प्र.,म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारीसंघ(अपाक्स ) , म.प्र अनुसूचित जाती जनजाति कर्मचारी संघ (अजाक्स )मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ  म.प्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ , मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ , म.प्र राजस्व निरीक्षक संघ, मध्य प्रदेश पटवारी संघ, मध्य प्रदेश वाहन चालक यात्रीकी संघ, म.प्र  शिक्षक कांग्रेस,प्राध्यापक संघ मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ, म.प्र,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, निगम मंडल कर्मचारी महासंघ, मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन म.प्र तहसीलदार संघ मध्य,म.प्र.चिकित्सा अधिकारी संघ , मध्य प्रदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ, मध्य प्रदेश नगर पालिका नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ, म.प्र संविदा अधिकार आन्दोलन प्रबंधन समिति, म.प्र स्थाई कर्मी संघ, म.प्र .समयपाल कर्मचारी संघ म.प्र.पेंशनर एसोसिएशनसंघ ,मंडी बोर्ड कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा ,बेंकरकर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा ,म.प्र.सहायक शिक्षक /शिक्षक मोर्चा संघ ,नियमित शिक्षक संघ ,समग्र शिक्षक संघ ,शा.अध्यापक संगठन ,राज्य शिक्षक कांग्रेस ,राज्य निर्माण विभाग कर्मचारी संघ ,म.प्रपंजीयन विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ ,म.प्र.न्यायिक कर्मचारी संघ ,म.प्र.अतिथि विद्वान् संघ , पंचायत सेवा शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ, प्रांतीय शासकीय शालेय व्याख्याता एवं प्राचार्य संघ , महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक संघ, समग्र प्राचार्य एवं व्याख्याता शिक्षक संघ हैंडपंप टेक्नीशियन संघ, ज्ञापन कार्यक्रम में समस्त संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे   म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के जिला अध्यक्ष विजय रघुवंशी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी.

                                                                    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)