Friday , February 27 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने ट्विटर हैंडल से पंजाब के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ी हरमनजीत को लेकर एक ट्विट किया

चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने ट्विटर हैंडल से पंजाब के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ी हरमनजीत को लेकर एक ट्विट किया

नई दिल्ली : अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने ट्विटर हैंडल @gautam_adani से पंजाब के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ी हरमनजीत को लेकर एक ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने हरमनजीत की वर्तमान तंगहाल जिंदगी को बेहतर बनाने की बात कही है। गौतम अदाणी ने ट्विट करते हुए कहा कि “कबड्डी मिट्टी की खुशबू है, भारत का रंग और भारतीयता की ललकार है। हर खिलाड़ी को उचित सुविधाओं का अधिकार है। पंजाब के शेरदिल खिलाड़ी हरमनजीत के जज्बे को प्रणाम, हमारी टीम @Fortunegiants इस प्रतिभाशाली युवा की हर संभव मदद करने को अपना सौभाग्य समझेगी। कबड्डी-कबड्डी की गूंज अमर रहे!” पत्रकार राणा यशवंत ने अपने ट्विट में श्री अदाणी से हरमनजीत के लिए मदद की अपील करते हुए कहा है कि अगर गुजरात कबड्डी टीम के तहत उनकी मदद हो सके तो हरमनजीत आज भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)