Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / कोलार रोड का साईनाथ नगर परेशानियों का गढ़ बना

भोपाल / कोलार रोड का साईनाथ नगर परेशानियों का गढ़ बना

आम सभा, भोपाल : यूं तो कहा जाता था कि नगर निगम का वार्ड कार्यालय खुल जाने से साईनाथ नगर कोलार के भाग खुल जाएंगे लेकिन अभी तक ऐसा नजर नहीं आता जब से साईनाथ नगर में वार्ड 80 का कार्यालय खुला है उसके बाद वार्ड कार्यालय के आसपास ही इतनी समस्याएं हैं कि उन का निराकरण कभी नजर ही नहीं आता।

कार्यालय के तीनों तरफ से कभी रोड पर सीवेज का पानी बहा रहता है तो कभी बरसात के पानी से रोड  लबालब भरी रहती है । बही आफिस  के पास तो रोज झाड़ू लग जाती है लेकिन बाकी मोहल्ले में जब तक शिकायत ना करो ना तो नाली साफ होती है ना ही रोडो की सफाई होती है । यहां तक कि खाली प्लाटों पर ही गंदगी का समराज है ।

यही नहीं कहा जाता है कि बिल्डरों द्वारा रोड पर कब्जा करना और नाली चौक करना जिससे पीने का पानी जो जमीन के अंदर है वह खराब हो जाता है यदि ऐसा कोई करता है तो उस पर जुर्माना होता है । लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी साईनाथ नगर  में ए ओर  सी सेक्टर में बिल्डरों द्वारा अपने भवन निर्माण सामग्री रोड पर ही जमा कर दी गई है और नालियों को और सीवरेज लाइनों को तोड़ दिया गया है शिकायत करने पर अधिकारी आते तो है लेकिन बिल्डर से मिलकर चले जाते हैं और बिल्डरों का काम सुचारू रूप से चलता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)