Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में अब प्रतिदिन 9 से 10 हजार व्यक्ति स्वस्थ हो रहे हैं : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मध्य प्रदेश में अब प्रतिदिन 9 से 10 हजार व्यक्ति स्वस्थ हो रहे हैं : मुख्यमंत्री श्री चौहान

आम सभा, भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के विरूद्ध युद्ध में मुख्यमंत्री से लेकर पंच तक एक हो जायें तो कोरोना को पराजित किया जा सकता है। यदि हमने हमारा गाँव बचा लिया, तो हम प्रदेश और देश को बचाने में भी सफल हो जाएंगे। कोरोना का संकट बड़ा है पर हमारा हौसला उससे भी ज्यादा बड़ा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास से ग्रामीण क्षेत्रों और ग्रामीण निकायों के जन-प्रतिनिधियों से कोरोना प्रबंधन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो व्यक्ति कोरोना से प्रभावित हैं, उनके इलाज की घर पर ही व्यवस्था के लिए होम आयसोलेशन के अंतर्गत डॉक्टरी सलाह और सावधानियों की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिए योग प्रशिक्षकों को भी जोड़ा जा रहा है। जिन लोगों के घरों में आयसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, ऐसे मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर में व्यवस्था की गई है। जिन गाँवों में सर्दी, खाँसी, जुकाम ज्यादा लोगों को है या कोरोना के संभावित व्यक्ति हैं, वहाँ पंच, सरपंच, आशा कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक मिलकर घर-घर सर्वे करें और हर बीमार व्यक्ति को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। छिंदवाड़ा, खण्डवा, बुरहानपुर में इस दिशा में हुए कार्य से संक्रमण की दर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। प्रदेश में अब प्रतिदिन 9 से 10 हजार व्यक्ति स्वस्थ हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)