Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में 51 कंटेंनमेंट क्षेत्र घोषित, निवास के आस-पास व्यावहारिक दूरी तक कंटेनमेंट घोषित

भोपाल में 51 कंटेंनमेंट क्षेत्र घोषित, निवास के आस-पास व्यावहारिक दूरी तक कंटेनमेंट घोषित

आम सभा, भोपाल : कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया द्वारा भोपाल में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थल के आसपास क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

शनिवार को भोपाल में प्राप्त रिपोर्ट अनुसार पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश अनुसार आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थान क्रमश: थाना-शाहजहानाबाद म.नं. 4 डाक्टर इन्क्लेव ईदगाह कोठी ईदगाह हिल्स, जी-1, बालाजी हिल्स, व्यू 18, 19 ब्राइट कालोनी ईदगाह हिल्स, थाना-कोहेफिजा म.नं. पी-8, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी एयरपोर्ट लालघाटी, एसआई लाईन लालघाटी, 6ए, बीडिए कॉलोनी, थाना-बैरागढ़ 107, सेवा संदन के पास, थाना-निशातपुरा म.नं. 404, पारस हाईट्स, थाना-अशोका गार्डन म.नं. 22, संत नगर अशोका गार्डन, 110 पुरूषोत्तम नगर, म.नं.7, वसुंधरा नगर, थाना-अयोध्या नगर म.नं.1 से 20 तक शंकर गार्डन, क्वीन मेरी स्कूल के पास, 146, ए दुर्गेश विहार, जेके रोड, थाना-पिपलानी 163, कल्पना नगर, आनंद नगर, थाना-बजरिया म.नं. 52, हरसिद्धि केम्पास बजरिया स्टेशन के पास, थाना-हबीबगंज ए-19 स्टॉफ क्वार्टस अवन्तिका परिसर, आरबीआई कॉलोनी, एच-61, बाघिरा अपार्टमेंट अरेरा कॉलेानी, जी-98/17, तुलसी नगर अरेरा कॉलोनी, थाना-शाहपुरा बी-166 117 भारत नगर, थाना-कोलार एफ -1/1, शालीमार गार्डन, ए-68, क्वालिटी होम्स बंजारी कोलार रोड, थाना-कटारा हिल्स एच-139, अटलाटिस कटारा, 59 ए, पार्क सिटी कटारा हिल्स, थाना-गोविन्दपुरा 158 रचना नगर, म.नं.294, रचना नगर, थाना-बाग सेवनिया एलआईजी 77, साकेत नगर, थाना-अवधपुरी म.नं. ए-153 अवधपुरी, थाना-कमला नगर गीतांजलि कॉम्प्लेक्स, एस 105-106 नेहरू नगर, आकृति गार्ड नेहरू नगर, थाना-टीटी नगर 228 क्वार्टस सुनहरी बाग, म.नं. 15 निशांत कॉलोनी, थाना-रातीबड़ म.नं. 100 ईशान नगर दुर्गा मंदिर के पीछे नीलबढ़, पंचायत भवन के बाद ग्राम मेंडोरी तहसील हुजूर, थाना-खजूरी सड़क पाटीदार मोहल्ला ग्राम तूमड़ा हुजूर, थाना-बैरसिया वार्ड क्रमांक 14 हरसिद्धि कॉलोनी, वार्ड क्रमांक-9 कोलीपुरा, वार्ड क्रमांक 17 शांतिकुंज, वार्ड क्रमांक 8 बाल विहार, वार्ड क्रमांक 13 सिलावटपुरा, वार्ड क्रमांक 18, वार्ड क्रमांक 8, थाना-ऐशबाग ईडब्ल्यूएस 236 न्यू सुभाष नगर, म.नं. 27, ओल्ड सुभाष नगर अभिरूचि परिसर, थाना-श्यामला हिल्स 26 एवं 28 श्यामला हिल्स, 22 प्रोफेसर कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी एवं थाना-हनुमानगंज लखेरापुरा, 39, लखेरापुरा, हराभरा मार्केट, म.नं. 10 लखेरापुरा भोपाल को कंटेनमेंट एरिया घोषत किया गया है।

कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट एरिया के समस्त निवासियों का होम क्वारेंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। कन्टेंमेंट एरिया को पेरीमीटर कन्ट्रोल किया जाएगा जिसके अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त किसी भी प्रकार से लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट एरिया हेतु सी.एम.एच.ओ. द्वारा विशेष रेपिड रिस्पांस टीम, मेडिकल मोबाईल यूनिट का गठन किया जायेगा, जो प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर हो। उक्त क्षेत्र के एक्जिट पाईंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत् स्क्रीनिंग की जायेगी। समस्त वार्ड वार फ्रंटलाईन कार्यकर्ता, एपीक सेन्टर से प्रति टीम आस-पास के घरों का भ्रमण कर जानकारी लेते हुये निर्धारित प्रोफार्मा में रिपोर्ट आई.डी.एस.पी. नोडल आफिसर को अनिवार्यतः उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आरोग्य सेतु एप एवं सार्थक एप को शत प्रतिशत प्रयोग कराना है।

समस्त कोविड-19 संक्रमण के पॉजिटिव केस के परिजन, निकट संपर्क को होम क्वारेंटीन कराना जाना अति आवश्यक है जिससे संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोका जा सके। नगर निगम के जोनल अधिकारी द्वारा क्षेत्र का सेनेटाईजेशन किया जाना सुनिश्चित होगा। समस्त कार्यकर्ता पीपीई प्रोटोकोल का पालन करना सुनिश्चित करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)