Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / जिले में रोको – टोको अभियान से लोगों को जागरूक किया गया

भोपाल / जिले में रोको – टोको अभियान से लोगों को जागरूक किया गया

आम सभा, भोपाल : कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि बड़ी कॉलोनियां, बाजार और अन्य एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित करें और कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का अनिवार्य रूप से पालन कराने के लिए अभियान चलायें। साप्ताहिक हॉट और खुली जगहों पर लगने वाले मार्केंट में भी बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जायें।

शनिवार को “रोको टोको अभियान” के अंतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशन में एवं अपर कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के नेतृत्व में सीएफआई चैरिटेबल ट्रस्ट के वॉलिंटियर्स के द्वारा गोविंदपुरा, आलमनगर एवं आनंद नगर क्षेत्र में मास्क अवेयरनेस प्रोग्राम पर नुक्कड़ नाटक किया गया एवं मास्क वितरित किए गए।

भोपाल जिले में भी जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ सीएफआई चैरिटेबल ने साथ मिलकर “रोको – टोको” अभियान के अंतर्गत रैली में बैनर, पोस्टर, पेम्फलेट के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और दो गज की दूरी बनाकर रखने को लेकर नागरिकों को समझाईश दी गई। रोको-टोको अभियान में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क अनिवार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)